Subscribe

RSS Feed (xml)

Powered By

Skin Design:
Free Blogger Skins

Powered by Blogger

बुधवार, मई 10, 2006

चित्र पहेल-४ का हल- लिवींग स्टोन "लिथोप्स"

कोई भी कड़ी नहीं देने के बावजूद भाई लोगों ने बहुत कोशिश की, किसी ने चॉकलेट किसी ने मशरूम तो किसी ने शरीर का कोई अंग बताया परन्तु में आप सबसे माफ़ी चाहुंगा क्यों कि इनमे से एक भी उत्तर सही नही है। हाँ समीर लाल जी ने हर बार की भाँति कुछ कोशिश की उन्होने पहले केक्टस बताया परन्तु पूर्ण विश्वास के साथ नहीं।

जी हाँ यह केक्टस तो नहीं परन्तु यह एक पौधा जरूर है। पत्थर की भांति दिखने वाला यह पौधा दक्षिण अफ़्रीका में बहुतायत रूप से पाया जाता है। इस पौधे का नाम है "लिथोप्स"

ग्रीक भाषा के "लिथो" यानि पत्थर और "आप्स" यानि "कि तरह दिखने वाला"। दो आपस में जुड़े पत्ते वाला यह पौधा रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाता है, इस वजह से इसको पानी की आवश्यकता बहुत कम होती है। पहेली में दिखाये गये चित्र की भांति इस के पत्तों पर तरह तरह की डिजायन बनी हुई होती है; जो देखने में बहुत सुन्दर होती है, मानो रंग बिरंगे जवाहरात बिखरे पड़े हों और इसी वजह से इसे "लीवींग स्टोन " भी कहा जाता है। पत्थर की भांति दिखने की वजह से यह जीव जन्तुओं से बचा रहता है और इसी वजह से इस पौधे की उम्र ९० से लेकर १०० साल तक पाई जाती है। नवंबर से मार्च तक इन पौधों पर रंग बिरंगे और खुशबुदार फ़ूल लगते हैं


अब आप गूगल भैया से लिथोप्स कि बारे में ज्यादा जानकारी पुछेंगे तो इस पौधे की विशेषताएं जानकर हैरान रह जायेंगे।
काश कोई ऐसा सर्च इंजन होता जिसमे "दस्तक" के चित्र पहेली के चित्रों को पेस्ट कर ये पता लगाया जा सकता कि ये चित्र किसका हैं तो सागर चन्द नाहर की चित्र पहेली की हवा निकल जाती।
मन्ने तो यान लागे हे सागर के तने अब ब्लोगिंग करता चित्र पहेली ज्यादा "सूट" करे है, क्यूं युगल जी?






3 टिप्‍पणियां:

Yugal ने कहा…

सही है सागर साब
पर ये पौधे के शरीर का ही तो एक अंग है।


वैसे सच यही है कि हम हार गये।


और जानकारी के लिये शुक्रिया

Udan Tashtari ने कहा…

बहुत सुंदर जानकारी है,साधुवाद.

समीर लाल

Basera ने कहा…

सचमुच काफ़ी विचित्र पौधा है। अच्छी तस्वीरें हैं।
ऐसे ही में सोचता हूँ कि काश कोई ऐसा सर्च इंजन होता जिसमें अगर किसी गाने की धुन थोड़ी गुनगुना के सुनाओ तो वो बता दे कि वो गाना कौन सा है।