Subscribe

RSS Feed (xml)

Powered By

Skin Design:
Free Blogger Skins

Powered by Blogger

गुरुवार, अप्रैल 06, 2006

चित्र पहेली



आज कल सोनिया जी के त्याग की बड़ी चर्चा चल रही है, अब यह त्याग था या ओर कुछ ओर इस बात की चर्चा हम यहाँ नहीं करेंगे, परन्तु सोनिया जी की ही तरह जन्म से विदेशी एक भारतीय महिला का एक दुर्लभ चित्र यहाँ प्रस्तुत है, इनका भारतीय इतिहास में बहुत बड़ा योगदान है, क्या आप इन को पहचानते है? इन के बारे में अगला लेख शीघ्र लिख रहा हुँ तब तक आप इन को पहचानें ओर बताये यह महिला कौन है? ओर भारत के इतिहास में इन का क्या योगदान है?

11 टिप्‍पणियां:

Pratik Pandey ने कहा…

शायद भगिनी निवेदिता... या‍ फिर ऐनी बेसेन्ट?

Yugal ने कहा…

सावित्री बाई

Yugal ने कहा…

श्रीमती सावीत्री दैवी वर्मा
मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार (1967-68)
सदस्य राज्य सभा (1968-74)

या फिर सावित्री बाई फुले भी हो सकती है

पंकज बेंगाणी ने कहा…

मै इनका नाम ठीक से याद नही कर पा रहा हुँ, पर ये शायद सावित्री फुले है. मार्के की बात यह है कि भारत का सर्वोच्च सैनिक सम्मान मेडल "परमवीर चक्र" इन्होने डिजाइन किया था.

Sagar Chand Nahar ने कहा…

में गलती ये कर बैठा कि फोटो को स्कैन करते समय फ़ाइल को नाम Savitri.jpg दे दिया, युगल जी ने फ़ोटो पर चटका लगा कर
http://photos1.blogger.com/blogger/4642/2018/सावित्री बाई का नाम पा लिया परन्तु बाद में गलती कर बैठे अगर आप दुसरा संदेश नहीं भेजते तो शायद में समझता कि आपने तर्क लगाया है.............ईमानदारी से कहो युगल जी क्या मे सही हुँ ? पंकज जी का जवाब 90%सही है

Unknown ने कहा…

अरे फोटो का नाम तो बदलो! उसके नाम से ही पता चलता है या तो आपने ये नाम गुमराह करने के लिये लगाया है!
खेर मुझे कुछ पता नही इनके बारे में।

Unknown ने कहा…

अरे अब आपने ही कोमेंट दे दिया..चलो फिर भी मैने पहेले लिखा लेकिंन पोस्टिंग मे देरी हो गयी!

Udan Tashtari ने कहा…

Born Eva, on July 20, 1913 in Switzerland to a Russian mother and a Hungarian father, she became Savitri Bai after her marriage to the late Major-General Vikram R. Khanolkar, who she met in Europe.

Sagar Chand Nahar ने कहा…

समीर लाल जी को पूरे 95 नंबर, इतनी सही जानकारी होते हुए थोड़ी सी कमी है अभी भी, जन्म तारीख, माता पिता के बारे में जानकारी सब कुछ सही है..........जितु भाई साहब कहाँ हो आप??

Udan Tashtari ने कहा…

मुझे तो लगा काफ़ी बता दिया, क्योकि बाकी तो पंकज भाई बता चुके थे:"भारत का सर्वोच्च सैनिक सम्मान मेडल "परमवीर चक्र" इन्होने डिजाइन किया था."
:)

अब और सुनिये:
Savitri Devi studied Hindi and Sanskrit at Patna University. She delved deep into the Vedanta and later became a follower of Ramakrishna.

समीर लाल

Yugal ने कहा…

भई मैं मानता हूं कि मैने लिंक में सावित्री का नाम देखा था।
और सच बताउं तो सारे ब्लागर भाइयों ने गुगल पे जाकर खूब सर्च किया सावित्री को ओर लक समीर लाल जी का लगा।